पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के उपाय :(Purusho Me kamecha bdhane ke Upay:-

कामेच्छा या सेक्स ड्राइव एक व्यक्ति की समग्र यौन इच्छा या गतिविधि की चाहत को कहते है। कामेच्छा शारारिक और मनोवैज्ञानिक, सामाजिक कारको को भी प्रभवित करती है। किसी भी व्यक्ति में अंतरंग सम्बन्धो के बनने या चलने में यौन इच्छा अक्सर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वही यौन इच्छा की कमी या उसका खत्म होना रिश्तो पर प्रतिकूल प्रभाव डालता सकता है। यौन संबंधो में किसी भी साथी की यौन इच्छाओ में बदलाव लगातार और अनसुलझे रहने पर रिश्ते में समस्या हो सकती है।

एक पुरुष की कामेच्छा उसकी सेक्स ड्राइव है, जो हॉर्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर-टेस्टोरोन (Neurotransmitter-testosterone) और डोपामाइन, सरोटोनिन और ग्लुटामेट के बीच सहजीवी सम्बन्धो से प्रभावित होती है। पुरुषो में कम कामेच्छा के कई कारण है, जैसे आहार व्यायाम मानसिक स्वास्थय और उम्र टेस्टोरिन और न्यूरोट्रांस्मीटर का संतुलन महत्वपूर्ण है। यौन प्रदर्शन के लिए टेस्टोरोन और न्यूट्रांस्मीटर का पर्याप्त और संतुलित स्तर होना चाहिए।

कामेच्छा या सेक्स ड्राइव व्यक्तियो के बीच स्वाभाविक रूप से भिन्न होती है। कम सेक्स ड्राइव (Sex Drive) होना कोई समस्या नहीं है। चिंता, रिश्ते की कठिनाइयाँ, स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएँ और उम्र की कामेच्छा को प्रभावित कर सकती है। अगर कोई व्यक्ति अपनी कामेच्छा को बढ़ाना चाहता है, तो वो कई प्रभावी तरीके को आजमा सकता है। इनमे पौष्टिक आहार खाना, नियमित व्यायाम करना, चिंता कम करना, और अंतरंग संबंधो को बेहतर बनाने पर ध्यान शामिल है।

चिंता कम करें इससे सेक्स ड्राइव पर प्रभाव पड़ता है:-

चिंता को चिता के सामान यूं ही नहीं कहा गया है। बाकि सभी परेशानियों के तरह चिंता पुरुषो और महिलाओ के लिए यौन क्रिया और कामेच्छा के लिए भी एक बहुत बड़ी रुकावट साबित होती है। चिंता जीवन के तनाव या विशिष्ट सेक्स संबंधी इच्छा के कारण हो सकती है। भागदौड़ बड़ी ज़िन्दगी, बहुत बड़ी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए लगातार काम करने के मज़बूरी, ज़िम्मेदारियों का बोझ, या जीवन के दूसरे तनाव की वजह से लग अक्सर थकान महसूस करते है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव यौन इच्छा या सेक्स ड्राइव पर पड़ता है। नतीजन कम यौन इच्छा भी एक सामान्य समस्या बन सकती है। चिंता या तनाव किसी व्यक्ति के लिए इरेक्सन प्राप्त करना या बनाए रखना और भी कठिन बना सकता है। जिससे व्यक्ति को सेक के प्रति रूचि बहुत ही कम हो जाती है। युवा पुरुषो में स्तंभन दोष बहुत बड़ी वजह अवसाद और चिंता है। यही चिंता कामेच्छा में कमी यौन रोग में वर्द्धि का कारण बन जाती है। लोग अपनी चिंता को प्रबंधित करने और मानसिक स्वास्थय को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा सकते है।

जिनमे शामिल है:-

(a). पसंदीदा शौक के लिए समय निकालना
(b). नियमित रूप से व्यायाम करना
(c). पौष्टिक आहार खाना
(d).रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए काम करना
(e). ज़रुरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह लेना
(f). पार्टनर से रिश्तो में रूमानियत को जगह दे।

पार्टनर से रिश्ते में रूमानियत को जगह दें:-

बहुत से लोग अपने रिश्तो के किसी मोड़ पर कमेच्छा में कमी या फिर यौन इच्छा की आवृत्ति में कमी का अनुभव करती है लम्बे समय तक साथी के रहने से आपको कई बार उसका महत्व कम लगने लगता है। कई बार लोग यहां तक कहते सुने जाते है की में अपने रिश्तो में बोर हो रहा हूँ। अपने रिश्तो में यह स्थिति नहीं आने दे। रिश्ते सुधारने पर ध्यान देने से हर पार्टनर की सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है। इसमें कई काम किए जा सकते है इनमे शामिल है :- 
१. नाईट डेट प्लान करना
2. सरप्राइज डेट प्लान करना
३. एकरूपता को तोड़ने के लिए कुछ अलग करना।
४. बेडरूम की बाहर की गतिविधियों में भाग लेना जैसे एक साथ किचन में समय बिताना, बिना बच्चो के बाहर खाना खाने जाना या बिना बात के हाथो में हाथ लेकर बैठने जैसी छोटी बाते।
५. एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना जब ज़रुरत हो तो ये सब बाते सेक्स ड्राइव को बढ़ा देती है। 

फॉरप्ले पर ध्यान दे:-

कई बार सेक्स को एक काम की तरह निपटाने के बजाय उसे समय देने से कमेच्छा, बढ़ाई जा सकती है। फोरप्ले के लिए समय देने से कामेच्छा में वर्द्धि होती है। कई मामलो में लोग छूने, चुमने, सेक्स टॉयज का उपयोग करने और मुख मुथेन करने में अधिक समय व्यतीत करके अपने यौन अनुभवों को बड़ा सकते है। कुछ लोग इन क्रियाओं को आउटसोर्स कहते है। लेकिन महिलाओ के लिए, फोरप्ले विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है की केवल १७-१८% महिलाएँ हे सम्भोग के जरिए आगर्ज्म हासिल कर पाती है और एक तिहाई महिलाओँ को आगर्ज्म के लिए क्लिटोरल स्टिमुलेशन की ज़रुरत होती है। पुरुषो साथी के साथ अगर फोरप्ले किया जाय उसके सामने स्ट्रिप टीजिंग
जैसे अलग तरीके अपनाये जाय तो उसकी कामेच्छा बहुत अधिक बढ़ जाती है।

अच्छी नींद:-

किसी व्यक्ति के पुरे मूड और शारारिक ऊर्जा में सुधार होता है। स्तर में सुधार कर सकती है। और कुछ शोध नींद की गुणवत्ता को कामेच्छा से भी जोड़ते है। यह स्थापित हो चुका है की अच्छी नींद लेने से अगले दिन यौन इच्छा में वर्द्धि कर सकती है। साथ ही यह भी बेहतर नींद और बेहतर जननांग और उत्तेजना के लिए प्रभावकारी है।

सेहतमंद खाये और सेक्स ड्राइव बढ़ाए:-

एक पौस्टिक आहार के बाद अच्छे सर्कुलशन और दिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है। इससे बेहतर हॉर्मोन रिलीज़ होते है। और कामेच्छा बढ़ती है। कामेच्छा को कम करने वाले विशिष्ट खाद्यय पदार्थो को अपनी लिस्ट से हटाने से भी प्रभाव बढ़ता है। मेटाबोलिक सिंड्रोम और ह्रदय रोग शारारिक यौन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। सब्जियों में समृद्ध आहार , चीनी में कम और दुबला प्रोटीन में उच्च भोजन से कामेच्छा को प्रभावित करने वाले विकारो को रोकने में मदत मिल सकती है।
जड़ी बूटियों में है दम :-
यौन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए हर्बल उपचार की कमी नहीं है। पुरुषो की कामेच्छा को लेकर शिलाजीत को लेकर तरह की बाते प्रचलित है। बहुत से लोगो ने जड़ी बूटियों और हर्बल दवाइयों को कामेच्छा बढ़ाने में फायदेमंद पाया है। कुछ अध्ययनों के मुताबिक निम्नलिखित हर्बल उपचार यौन क्रिया में वर्द्धि कर सकते है।

नियमित व्यायाम:-

नियमित व्यायाम कई तरह से कामेच्छा में मदत कर सकता है। नियमित व्यायाम ने पुरुषो को शरीर की छवि की चिंताओं, कम कामेच्छा और रिश्ते में बदलाव से निपटने में मदत मिलती है। कुछ वैज्ञानिक अधिक वजन और मोटापे को कम सेक्स ड्राइव और कम प्रजनन क्षमता से सम्बंधित अन्य कारको से जोड़ते है। यह हार्मोनल कारको के कारण हो सकता है। जैसे की कम टेस्टोरोन उत्सर्जन। सुडौल शरीर से व्यक्ति की सेक्स ड्राइव में सुधार हो सकता है। पार्टनर का आकर्षण बढ़ जाता है।

सारांश:-

अगर आप अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ाना चाहते है तो हमारे द्वारा दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और अपने जीवन में लागु करें। इन उपायों को करने से निश्चित रूप से आपकी सेक्स परफॉरमेंस बेहतर होगी। और आप अपने पार्टनर को और भी ज्यादा खुश रख पाएंगे।

चेतावनी:-

पर इतना ध्यान देना ज़रूरी है। की किसी भी नुस्खे को अपनाने के लिए डॉक्टर का परामर्श ज़रूर लें। इसके बिना डॉक्टर की सलाह के हर्बल दवाओं का प्रयोग करना ठीक नहीं। डॉक्टर की सलाह से आपको इसके साइड इफ़ेक्ट के बारे में भी पता चलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart