शारारिक कमजोरी को दूर करने की होम्योपैथिक दवा:(Sararik kamjori ko Dur karne ki homopethic Dwa:-

इंसान के पास कितना भी पैसा आ जाए पर लेकिन अगर उसका शरीर स्वस्थ नहीं है तो सब बेकार है। दुर्भाग्यवश, हमारे देश में कई ऐसे राज्य है। जहां पर लोग कुपोषण के शिकार पाये जाते है। इस समस्या के कारण कई बार अल्प-विकसित या खोड़-ग्रस्त शिशु भी उत्पन होते है शारारिक कमजोरी इंसान के आत्मविश्वास तो तोड़ कर रख देती है और उसे एक सामान्य जीवन जीने में बाधा डालती है। इसलिए आज हम आपके साथ शारारिक कमजोरी दूर करने के उपाय शेयर कर रहे है तो आइये पहले जानते है।

शारारिक कमजोरी के कारण :-

शरीर में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर कमजोर बन सकता है। चिंता और भय सताने पर भी शरीर में कमजोरी आ सकती है। अच्छी तरह से भोजन ना करने पर भी यह समस्या हो सकती है दस्त, उलटी होने पर भी कमजोरी आ जाती है कुदरती वेग यानि मल-मूत्र को रोके रखना भी कमजोरी आने के कारण हो सकता है।
शक्तिमान और बलवान शरीर इंसान की सब से बड़ी पूंजी होती है समतोल आहार, नित्य व्यायाम और चिंता रहित जीवन सरीर को स्वस्थ बनाए रखता है अगर किसी व्यक्ति को शारारिक कमजोरी रहने की शिकायत ऐसे व्यक्ति आयुर्वेदिक उपचार का सहारा ले कर शरीर को स्वस्थ बना कर सेहतमंद जीवन जी सकते है।

शारारिक कमजोरी दूर करने के 20 आयुर्वेदिक तरिके कौन-कौन से है :-

  1. टमाटर का ताजा सूप पीने से भूख बढ़ती है और शरीर में उत्पन हुई खून की कमी दूर हो जाती है। इस उपाय से शारारिक कमजोरी भी दूर होती है। टमाटर का सूप पीने से मुख-मंडल पर लाली आ जाती है।
  2. कॉफ़ी का सेवन करने से मानसिक तनाव दूर होता है, और शरीर भी नयी ताजगी महसूस करता है। भोजन करने के बाद कॉफ़ी पीने से पेट हल्का महसूस करता है। कॉफ़ी पीने से पेट की छोटी मोती गड़बड़ियां भी दूर हो जाती है।
  3. दूध पीने से शरीर में शक्ति आती है, नपुंसकता दूर करने के लिए सर्दियों के मौसम में केसर वाला दूध पीने से पौरुष शक्ति बढ़ती है और संभोग करने के बाद बादाम वाला दूत पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है। ( दूध में तीन से चार बादाम पीस कर डालें )
  1. मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए थोड़ा नमक ले कर उसे ठन्डे पानी में मिला लें और फिर उस घोल से पुरे शरीर पर मालिश करें। यह उपाय करने पर शरीर की मांसपेशीयों को आराम मिलेगा।
  2. धातु की दुर्बलता :- यौन दुर्बलता दूर करने के लिए पके हुए फालसा खाना लाभदायी होता है। शहद में पोस्तदान पीस कर प्रतिदिन उसका सेवन करने पर सरीर की कमजोरी की समस्या दूर होती है।
  3. बीमारी के बाद शरीर में उत्पन हुई कमजोरी को दूर करने के लिए नीम की छाल का काढ़ा बनाकर पीना लाभदायक होता है। कमजोरी दूर करने के लिए पाढ़ल के फूलो के गुलकंद का सेवन एक उत्तम उपाय है।
  1. देसी खजूर शक्ति वर्धक होता है। खजूर के बीज दूर करके खजूर में मक्खन भर कर खाने से शरीर शक्तिवान बनता है।
  2. वीर्य बढ़ाने के लिए, नया खून सरीर में बढ़ाने के लिए, शरीर को स्फूर्ति दायक बनाने के लिए और कमजोरी मिटाने के लिए नियमित रुप से 8 से 10 खजूर रोज खाने चाहिए। और खजूर के ऊपर आधा गिलास या एक कैप दूध पीना चाहिए।
  3. शारारिक कमजोरी दूर करने के लिए पीपल के पत्तो का मुरब्बा लाभदायक होता ही। अच्छी क्वालिटी के अखरोट की गिरी खाने पर भी सरीर को शक्ति मिलती है।
  1. शरीर में विटामिन और खनिज तत्वों की कमी दूर करने के लिए बागी सलाद के पत्तो का सलाद खाने के साथ खाना चाहिए। प्रतिदिन एक गिलास दूध के साथ अलसी के बीज साबुत निकलने से भी शरीर की कमजोरी दूर होती है। यह प्रयोग दिन में दो बार भी किया जा सकता है पर शुरुआत एक बार से करें।
  2. गाजर का हलवा शक्तिवर्धक होता है। गाजर का रस पीते रहने से शरीर में फैट बढ़ता है दुबले और कमजोर व्यक्ति को हर रोग गाजर का सेवन करना चाहिए।
  3. हरी मेथी का रोजाना सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है खास कर एक स्त्री जिसे गर्भपात हुआ हो, उसे शरीर में खून की कमी और कमजोरी की समस्या आम होती है, ऐसी समय हरी मेथी का नित्य सेवन शरीर को शक्ति प्रदान करता है और शरीर में खून भी बढ़ाता है।
  1. प्रतिदिन सुबह में मीठे आम खा कर (रस चूस कर) उसके ऊपर सोंठ वाला दूध पीने से शरीर मजबूत होता है। दूध को सोंठ और छुआरे डालकर गर्म करके पीना उत्तम होगा। दूध में आम का रस मिश्रित करके पीने से वीर्य बढ़ता है, शारारिक कमजोरी दूर होती है।
  2. रोजाना सुबह एक केला दूध के साथ खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। दूध और केले को साथ लेने से शरीर में चर्बी और शक्ति दोनों बढ़ती है। किसी दुबले व्यक्ति को वजन बढ़ाने और ताकत पाने के लिए यह आसान उपाय ज़रूर करना चाहिए।
  3. अनार खून का शुद्धिकरण करता है। शरीर में रक्तसंचरण सुव्यवस्थित चलता रखने के लिए भी अनार का सेवन करना चाहिए। मटर के दाने खाने से शरीर में मास और खून की वर्द्धि होती मूंगफली खाने से भी सरीर में चर्बी बढ़ती है और ताकत भी आती है।
  1. नारियल खाने से भी शरीर मोटा होता है। नारियल शक्तिवर्धक भी होता है। नारियल का सेवन करने से बाल भी मजबूत और घने काले बनते है। दिन में एक या दो बार तीस से पचास ग्राम नारियल खाना चाहिए।
  2. रोजाना घी खाने से भी वजन बढ़ता है। चीनी और घी को मिश्रित कर के उसका सेवन करना चाहिए।
  3. गन्ना खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है पेट की गर्मी दूर होती है शरीर को शक्ति मिलती है तथा शरीर तगड़ा बनता है।
  1. जायफल तथा जावित्री दोनों को दस-दस ग्राम लेकर उसमे अश्वगंधा पचास ग्राम मिला लें। इस मिश्रण को प्रतिदिन दो बार एक चमच्च दूध के साथ लेने पर शरीर में ताकत आती है और खून भी बढ़ता है
  2. दो ग्राम विधारा का चूर्ण शक्कर (मिश्री) मिले ताजे दूध के साथ प्रतिदिन दो बार लेने से शरीर की कमजोरी नाश होती है।

सारांश:-

हमारा मानना है। की शारारिक कमजोरी दूर करने के उपाय अपनाकर आप इस समस्या का समाधान कर सकते है। आयुर्वेदिक उपचार एक उत्तम और सरल उपाय है, इन उपायों को करके आप अपनी शारारिक कमजोरी को दूर कर सकते है।

चेतावनी:-

अगर आप किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग कर रहे है तो दवाओं का प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। डॉक्टर आपको आयुर्वेदिक दवाओं के प्रयोग के बारे में बताएंगे। और दवाओं के साथ क्या प्रयोग करना है। उसके बारे में भी बताएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart