शीघ्रपतन की सबसे अच्छी दवा या कैप्सूल:(Shigharpatan ki Sabse acchi dwa ya Capsule):-

आप जब भी किसी शहर के पुराने इलाको की गलियों में या रेलवे स्टेशन के आस पास की दीवारों पर निगाह डालते है तो आपको हर तरफ गुप्त रोग और शीघ्रपतन के इलाज के पोस्टर ही चिपके नज़र आते है। अपने देश में सेक्स और सेक्स से जुडी बीमारियों के बारे में लोगो की जागरूकता इतनी कम है की कोई भी उन्हें बेवकूफ बनाकर इलाज हेतु गलत दवाइया बेच देता है जो की कई बार नुक्शानदायक भी हो सकती है सेक्स पावर बढ़ाने के लिए शीघ्रपतन का इलाज या किसी भी गुप्त रोग का इलाज करवाने के लिए किसी बाबा या झोलाछाप डॉक्टर के पास जाने की ज़रुरत नहीं है पहले उस बीमारी के बारे में जानकारी ले, उसके लक्षणों को पहचानने और फिर उसके स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाएं। यौन सम्बन्ध से जुडी कई समस्याए ऐसी होती है जिनको आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर ही ठीक कर सकते है शीघ्रपतन भी ऐसी ही एक समस्या है। आपमें से कई लोग शीघ्रपतन या शीघ्र रस्खलन से पीड़ित हो सकते है। आइये शीघ्रपतन के बारे में विस्तार से जानते है।

क्या है शीघ्रपतन:-

सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है की आखिर शीघ्र रस्खलन की समस्या क्या है जब भी कोई पुरुष सेक्स करता है और वह शुरुआत के दो से तीन मिनट के अंदर ही अगर रस्खलित हो जाता है या उसका वीर्य निकल जाता है तो इस समस्या को शीघ्र रस्खलन रोग कहते है। इसका मतलब यह है की इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के सेक्स की अवधि काफी छोटी होती है। हालांक सेक्स करने में कुल कितना समय लग्न चाहिए और कितनी देर बाद वीर्य रस्खलित होना चाहिए इसके लिए कोई निर्धारित मापदंड नहीं है। आमतौर पर एक स्वस्थ पुरुष के संभोग की अवधि 2 से 5 मिनट के बीच की मानी जाती है जबकि शीघ्रपतन से पीड़ित कुछ मरीज तो एक मिनट के अंदर ही रस्खलित हो जाते है।

शीघ्रपतन के कारण:-

अगर पहले बार सेक्स करने पर आपके साथ ऐसा हो रहा है। तो यह बिलकुल सामान्य बात है। लेकिन अगर हर बार सेक्स के दौरान आप जल्दी रस्खलित हो रहे है तो फिर जान लें की यह समस्या है सेक्स के अनुभव की कमी और मानसिक तनाव होना शीघ्र रस्खलन के मुख्य कारण है। इसके अलावा कुछ पुरुष अपनी उत्तेजना को नियंत्रित नहीं कर पाते है इस वजह से भी यह समस्या होती है। स्ट्रेस, डिस्प्रेशन, रिश्तो में तनाव या चिंता की वजह से भी आपको शीघ्र रस्खलन की समस्या हो सकती है।

शीघ्रपतन का इलाज:-

शीघ्रपतन के अधिकतर मामलो में मरीज अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर और कुछ खास घरेलू उपायों को अपनाकर इसे ठीक कर सकते है एलोपेथी में वियाग्रा, सिल्डेनाफिल जैसी दवाइयां को शीघ्रपतन की दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है इन दवाइयों के सेवन से शीघ्रपतन ठीक हो जाता है लेकिन कई बार आपको इनके दुष्प्रभाव भी झेलने पद सकते है। इसलिए बेहतर होगा की आप शीघ्र रस्खलन के आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं।

शीघ्र रस्खलन का आयुर्वेदिक उपचार:-

आयुर्वेदिक में शीघ्रपतन को ठीक करने के लिए कई तरह के औषधियों सेवन की सलाह दी जाती गई है। वास्तव में जिन औषधियों की तासीर ठंडी होती है वे ही औषधियों इस बीमारी के इलाज में उपयोग की जाती है। इस लेख में चिकित्सक दीपक कुमार आपको ऐसे ही कुछ प्रमुख औषधियों और उनके सेवन के तरीको के बारे में बता रहे है आइये जानते है।

कुछ प्रकार की औषधियों और उनके प्रकार:-

(a). शतावरी:- यह एक आयुर्वेदिक औषधि है और इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। खासतौर पर यह सेक्स से जुडी समस्याओ के इलाज में बहुत अधिक फायदेमंद है। आयुर्वेद में शतावरी के फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया है। शतावरी के नियमित सेवन से शीघ्रपतन के मरीजों को जल्दी आराम मिलता है।

(b). गोक्षुर:- आयुर्वेद में बताया गया है की गोक्षुर एक जड़ी बूटी है जो वाट पित्त कफ तीनो को नियंत्रित रखने में मदद करती है। गोक्षुर का इस्तेमाल मुख्य रूप से यौन शक्ति बढ़ाने और शीघ्र रस्खलन जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसके सेवन से मांसपेशियों में ताकत आती है और टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ता है।
खुराक:- रोजाना एक चमच्च गोक्षुर चूर्ण
सेवन का तरीका :- आधा चमच्च गोक्षुर चूर्ण को घी और चीनी के साथ मिलकर दिन में दो बार खाएं।

(c). केसर :- केसर के मुख्य फायदों से तो सभी भलीभांति परिचित है लेकिन बहुत काम लोग जानते है की केसर में कामोत्तेजक गुण भी होते है। आयुर्वेद के अनुसार केसर को दूध के साथ मिलकर पीने से शीघ्रपतन की बीमारी ठीक हो जाती है। इसके अलावा केसर के नियमित सेवन से सेक्स पावर और कामेच्छा बढ़ती है।

(d). मकरध्वज:- यह शरीर की ताकत बढ़ाने वाली जड़ी बूटी है शीघ्र रस्खलन के आयुर्वेदिक दवा के रूप में इसका इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है इसके अलावा यह वीर्य बढ़ाने और नपुंसक्ता दूर करने के इलाज में भी इतेमाल की जाती है। कई डॉक्टर का भी मानना है की शीघ्रपतन के लिए यह एक अचूक औषधि है। आप मकरध्वज के सेवन भष्म या वटी के रूप में कर सकते है इसके मात्रा या खुराक की अधिक जानकारी के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लें।

(e). मुलेठी:- अधिकतर लोग मुलेठी का इस्तेमाल खांसी-जुकाम या गले की खराश दूर करने के लिए करते है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की शीघ्रपतन के इलाज में भी आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते है। आयुर्वेद में मुलेठी को वात-पित्त नाशक और शुक्रवर्धक माना गया है। मुलेठी का इस्तेमाल शीघ्रपतन रोकने के घरेलू उपाय के रूप में किया जाता है।
सेवन का तरीका :- शीघ्रपतन दूर करने के लिए रोजाना आधा चमच्च मुलेठी चूर्ण को दूध या शहद के साथ मिलकर सेवन करें।

सारांश:-

अगर आप शीघ्रपतन की समस्या को रोकना चाहते है तो आप बिल्कुल सही पेज पर आये है। क्योकि हमने इस लेख में शीघ्रपतन की समस्या, कैसे होता है, इसके इलाज के बारे में बात की है। इसमें हमने शीघ्रपतन की आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में बताया है। जिससे आप शीघ्रपतन की समस्या से निजात पा सकते है। और हमने ये भी बताया है की इसके प्रयोग के तरीको पर भी बात की है। इसके किसी भी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट नहीं है। इसके सेवन की विधि बड़ी ही आसान है।

चेतावनी:-

अगर आप शीघ्रपतन की समस्या का सम्पूर्ण रूप से इलाज चाहते है। हमारे द्वारा दी गई जानकारी का सही से प्रयोग करें। जिससे आप शीघ्रपतन की समस्या से निजात पा सकते है। और आयुर्वेदिक उपाय करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेना ना भूले। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक दवा पर भरोसा ना करें। क्योकि आपका ये कदम आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart